मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जिला पंचायतों में अध्यक्ष बनाने भाजपा ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

रायपुर।नगरीय निकाय चुनाव में मिली एकतरफा जीत और ज्यादातर निकायों में भाजपा के अध्यक्ष काबिज होने के बाद भाजपा ने जिला पंचायतों में अपने समर्थित अध्यक्षों की तैनाती के लिए तैयारियां शुरू कर दी है । बीती रात भाजपा ने इसके लिए सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा की तरफ से सूची जारी कर दी गई है। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को बलौदाबाजार तो धरमलाल कौशिक को कोरबा की कमान सौंपी गई है।रायपुर में शिवरतन शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। गौरीशंकर अग्रवाल को दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को बालोद जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button