State
जशपुर : खड़े पानी टैंकर से टकराई तेज रफ्तार माेटरसाइकिल, युवक की मौके पर माैत

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तमता–डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी के पास आज रविवार को एक तेज रफ्तार माेटरसाइकिल खड़े पानी टैंकर से जा टकराई। हादसे में माेटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पानी टैंकर सड़क किनारे खड़ा था, जो मकान निर्माण कार्य के लिए लाया गया था। इसी दौरान आज सुबह तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा माेटरसाइकिल सवार युवक तीखा मोड़ के पास खड़े टैंकर से जा टकराया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि माेटरसाइकिल सीधे टैंकर के अंदर जा घुसी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।



