State
जनसम्पर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया

रायपुर. जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जनसम्पर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी एवं आलोक देव, संयुक्त संचालक पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, बालमुकुंद तम्बोली, धनंजय राठौर, जयंत देवांगन, सुरेन्द्र ठाकुर एवं इस्मत जहां दानी सहित संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



