छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने जताया मंत्री अकबर का आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा केबिनेट की बैठक में राज्य के बस संचालकों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया, जिसके अनुसार वर्ष 2013 के पूर्व की यात्री बसों से व्हील बेस की विसंगति के कारण ऐसे यात्री बसों से कर न लेने का निर्णय लिया गया है, ज्ञात हो कि पूर्ववर्ती सरकार के समय व्हीलबेस को लेकर कानून बनाया गया था किंतु उस कानून के तहत उतनी बैठक क्षमता उन यात्री बसों में उपलब्ध नंगी थी, किंतु व्हीलबेस के कारण परिवहन विभाग को आम बस संचालकों से उन सीटों का भी टैक्स लेना पड़ता था जो कि उनकी बस में उपलब्ध ही नही है, आज केबिनेट की बैठक में 2013 के पूर्व की ऐसी विसंगतिपूर्ण बस से कर न लेने का निर्णय लिया गया है, जिससे निश्चित ही राज्य के 12500 बस संचालकों को राहत प्राप्त होगी, अब उन्हें जितनी बैठक क्षमता है उतने का ही कर देना होगा, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्व में भी इसी प्रकार आम बस संचालकों को 2013 के पूर्व का कर माफ किया गया था, यात्री बसों के केवल 2 माह की निष्प्रयोग की सीमा को समाप्त किया गया था, निष्प्रयोग के समय अग्रिम कर जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त किया गया था, कोरोना काल का यात्री बसों का, स्कूल बसों का, सिटी बसों का, मालवाहकों का कर माफ किया गया था, डीजल पेट्रोल के दाम में भारी वृद्धि होने पर यात्री किराये में 25% वृद्धि की गई थी, इसके अलावा समय समय पर पुराने बस संचालकों के लिए असुविधाजनक कानून को समाप्त किया गया, राज्य के 12500 से भी अधिक बस संचालकों ने आज के कैबिनेट के निर्णय पर भारी हर्ष व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने कहा है की सरकार का यह कदम अत्यंत दूरदर्शी है इससे निश्चित ही बस संचालकों की सबसे कठिन समस्या का अंत होगा, सरकार के कैबिनेट के निर्णय का महासंघ के संरक्षक प्रमोद दुबे, संयोजक नरेंद्र सिंह गरचा, भावेश दुबे, प्रकाश देशलहरा, प्रमुख सलाहकार शिवेश सिंह, रईस अहमद शकील, धंनु राजपूत, अनूप यादव, चंपालाल साहू, शेष नारायण कसार, अरशद चांगल, अनुराग शुक्ला, ललित विश्वकर्मा, गुरमित संधू, सुमित ताम्रकार, शिवरतन गुप्ता, महावीर गुप्ता, रामगोपाल साहू, राजेन्द्र अरोरा, जुल्फिकार अली, सूर्यकांत शुक्ला, अमरजीत चहल, रमन बिहारी कन्नौजे, जावेद खान, संदीप जैन, भरत राजपूत, श्यामलाल दुबे, अजय अग्रवाल, विजय गुप्ता, घनश्याम सिंह, गुरदीप कस्तूरिया, ब्रजेश त्रिपाठी, अखिलेश पाठक, संतोष शुक्ला, संजय रावते, ने स्वागत किया है तथा छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया है व धन्यवाद ज्ञापित किया है।



