घरेलू व्यवधान आने वाले महीने में मुुद्रास्फीति के दबाव को बढ़ा सकते हैं: वित्त मंत्रालय - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

घरेलू व्यवधान आने वाले महीने में मुुद्रास्फीति के दबाव को बढ़ा सकते हैं: वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि विकास की संभावनाएं मजबूत बनी हुयी है लेकिन वैश्विक और क्षेत्रीय अनिश्चितताएं के साथ ही घरेलू व्यवधान आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति के दबाव को बढ़ा सकते हैं, जिससे सरकार और आरबीआई को अधिक सतर्कता की आवश्यकता होगी। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा आज जारी जुलाई महीने की आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गयी है।

इसमें कहा गया है कि रिपोर्ट को बनाने के दौरान अगस्त में बारिश कमजोर रही है। सरकार ने खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही एहतियाती कदम उठाए हैं, जिससे ताजा स्टॉक के आगमन के साथ, बाजार में कीमतों का दबाव जल्द ही कम होने की संभावना है। वैश्विक मांग में कमी की स्थिति में व्यापारिक निर्यात वृद्धि को मजबूत करने के लिए बाहरी क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। सेवा निर्यात लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और ऐसा जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button