
घर के बाहर दौड़ता दिखा गैंडा
शहरी इलाके में एक सड़क पर घूमते हुए गैंडे (rhinoceros) का रोंगटे खड़े कर देने वाले एक वीडियो (hair-raising video) ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. IFS अधिकारी सुशांत नंदा (IFS officer Susanta Nanda) द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई क्लिप ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर भी बवाल मचा दिया है.
यह भी पढ़ें
वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक गैंड़ा सड़क पर पूरी स्पीड से दौड़ रहा है. हालांकि सड़क खाली दिखाई दे रही है, दौड़ते हुए जानवर के पास आते ही एक ई-रिक्शा चालक को अपने वाहन से बाहर निकलकर भागते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कहां शूट किया गया था.
देखें Video:
When the human settlement strays into a rhino habitat…
Don’t confuse with Rhino straying in to a town pic.twitter.com/R6cy3TlGv1
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 5, 2022
76 हजार से ज्यादा व्यूज के साथ यह क्लिप ट्विटर पर वायरल हो रही है. लोग गैंडे की सुरक्षा के बारे में चिंतित थे और घटना के बाद के बारे में पूछताछ की. कई लोग नंदा से सहमत थे और उनका मत था कि वनों के स्थान पर नगरों के निर्माण की अनुमति पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह जुमांजी का एक दृश्य है”. दूसरे ने लिखआ, “हे भगवान, यह वास्तव में डरावना है!” ऐसी ही एक घटना पिछले साल 22 दिसंबर को असम के मानस नेशनल पार्क में हुई थी. एक छोटी क्लिप में, गुस्से में राइनो को पार्क में प्रवेश करने वाले एक पर्यटक वाहन की ओर दौड़ते हुए देखा गया था. घटना नेशनल पार्क के बहबरी रेंज (Bahbari Range of the national park) में हुई थी.
कियारा आडवाणी ने NDTV कहा- “ऐसा लगा जैसे शेरशाह बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई”



