गुरुद्वारा रोड श्यामनगर डामरीकरण, विधायक जुनेजा का बढ़िया काम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

गुरुद्वारा रोड श्यामनगर डामरीकरण, विधायक जुनेजा का बढ़िया काम

1.32करोड़ के सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

रायपुर(realtimes) लगातार विकास कार्य हो रहे है चाहे सामुदायिक भवन निर्माण हो या लोगो को स्वास्थ्य लाभ मिलना हो या नाली निर्माण हो या सड़क डामरीकरण से लेकर चौड़ीकरण तक के विकास कार्य लगातार हो रहे है।

क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा अपने विधानसभा में हमेशा सक्रिय रहते है एवम विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोगो से व्यापक जनसंपर्क कर रहे एवम क्षेत्रवासियो की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण करते है साथ ही संबंधित विभागो निर्देशित कर जनता के लिए हमेसा उपलब्ध रहते है।

कुछ दिनों पूर्व श्री जुनेजा ने पार्षद शीतल कुलदीप एवम एल्डरमैन सुनील छतवानी और श्याम नगर वार्ड वासियों के साथ गलियों में पैदल चलकर खुद जर्जर सड़को को चिन्हित किए एवम सड़क डामरीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क का प्राणकलन कराकर 1करोड़ 32लाख की स्वीकृति कराई जिसका शहीद तारु भाई सिंह चौक पर विधिवत् पूजन कर श्रीफल फोड़कर भूमिपूजन किया श्री जुनेजा ने कहा की क्षेत्रवासियो की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता है मैं क्षेत्र के जनता के लिए उनके सुख सुविधा एव सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र की जनता को लाभान्वित कराना ही मेरा कर्तव्य है क्षेत्रवासियो ने श्री जुनेजा को सालो बाद सड़क डामरीकरण पर धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर क्षेत्र पर स्थित गुरुद्वारा प्रमुख प्रितपाल सिंह चंडोक,पार्षद शीतल कुलदीप बोगा, एल्डर मैन सुनील छ्तवानी,हैप्पी सिंग, मंजीत आहूजा,सोनू सलूजा,रंजित खनूजा, ओम प्रकाश जायसवाल, यगिनदर अली,अनिल वाधवानी,अमर बजाज,मंजीत सिंह, जेठानंद थारवानी,कुमार यादव,गौतम यादव,अमित कोसरिया लोक निर्माण विभाग अधिकारी आशीष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button