खेलो झारखंड जोनल वीमेन वुशु लीग 24 अगस्त से मेरठ में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

खेलो झारखंड जोनल वीमेन वुशु लीग 24 अगस्त से मेरठ में

रांची। खेलो झारखंड जोनल वीमेन वुशु लीग 24 अगस्त से मेरठ में आयोजित होगा। यह लीग 24 से 27 अगस्त तक मेरठ के गॉडविन पब्लिक स्कूल में आयोजित होनी है। पूरे भारत में महिलाओं के बीच वुशु खेल को ग्रासरूट लेवल तक विकसित करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा इस अस्मिता योजना की शुरुआत की गयी है। इस प्रतियोगिता में पूरे जोन के तक़रीबन 500 खिलाड़ी 7.20 लाख की इनामी राशि के लिए जोर आजमाइश करेंगी। झारखंड से 45 सदस्यों वाली महिला टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button