केरल: धमाका करने वाले व्यक्ति ने किया आत्मसमर्पण, विस्फोटों की जिम्मेदारी ली - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

केरल: धमाका करने वाले व्यक्ति ने किया आत्मसमर्पण, विस्फोटों की जिम्मेदारी ली

Spread the love

कोच्चि, 29 अक्टूबर (ए) खुद को ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ समूह का सदस्य बताने वाले एक व्यक्ति ने केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और रविवार सुबह यहां कलामासेरी में ईसाई धार्मिक सभा में हुए कई विस्फोटों की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून एवं व्यवस्था एम आर अजित कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।.

The post केरल: धमाका करने वाले व्यक्ति ने किया आत्मसमर्पण, विस्फोटों की जिम्मेदारी ली appeared first on Asian News Service.

Related Articles

Back to top button