केंद्र ने 6-लेन भुवनेश्वर बाईपास को दी मंजूरी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

केंद्र ने 6-लेन भुवनेश्वर बाईपास को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ओडिशा में हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) पर 8307.74 करोड़ रुपये की कुल पूंजीगत लागत से 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड (भुवनेश्वर बाईपास – 110.875 किमी) के निर्माण को मंजूरी दी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में संवाददाता सम्मेलन में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी आबादी वाले शहरों के कारण रामेश्वर से तांगी के बीच काफी भीड़भाड़ रहती है। 

इससे निपटने के लिए 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के विकास का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि परियोजना से प्रत्यक्ष तौर पर लगभग 74.43 लाख व्यक्ति-दिवस और अप्रत्यक्ष तौर पर 93.04 लाख व्यक्ति-दिवस रोजगार सृजित होगा। आसपास के क्षेत्रों में विकास, प्रगति और समृद्धि के नए रास्ते खोलेंगे।

Related Articles

Back to top button