कांग्रेस का घोषणापत्र 'झूठ का पुलिंदा' : भाजपा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस का घोषणापत्र ‘झूठ का पुलिंदा’ : भाजपा

नयी दिल्ली: पांच अप्रैल (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए गए कांग्रेस के घोषणापत्र को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया और आरोप लगाया कि देश में दशकों तक शासन करने वाली इस पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा करने व उन्हें गुमराह करने के लिए कांग्रेस इस तरह का चुनावी घोषणापत्र लेकर आई है।

Related Articles

Back to top button