मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

‘कहां गायब हैं राघव चड्ढा?’, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद …

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं। अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े केस में हुई है। गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। वहीं मीडिया के सामने पार्टी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात रखने के लिए आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संदीप पाठक, गोपाल राय सहित अन्य नेता मोर्चा संभाले हुए दिख रहे हैं। खुद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अब सामने हैं। इन सबके बीच अक्सर सीएम केजरीवाल के साथ दिखने वाले पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पूरे घटनाक्रम में बहुत मुखर नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं लेकिन पार्टी पर आए इस बड़े संकट के दौर में उनका राजधानी दिल्ली में न होना लोगों के मन में संदेह पैदा कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों में ये कहा जा रहा है कि राघव आंखों की सर्जरी के लिए लंदन में हैं। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

सोशल मीडिया पर कई सवाल किए जा रहे

आम आदमी पार्टी का मुखर चेहरा माने जाने वाले राघव चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल किए जा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अव्वल तो लोकसभा चुनाव के इतने नजदीक होने और फिर पार्टी के संयोजक की गिरफ़्तारी जितने अहम मौकों पर राघव चड्ढा कहां हैं। लंदन में हैं राघव चड्ढा!अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के अगले दिन एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी, जिसके अनुसार राघव चड्ढा आठ मार्च से ही लंदन में हैं। राघव चड्ढा ने नौ मार्च को लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के लंदन इंडियन फ़ोरम में भी भाषण दिया था। इसकी जानकारी राघव चड्ढा ने ख़ुद ट्वीट करके दी थी।

 

 

Visited 26 times, 26 visit(s) today

Post Views: 85

Related Articles

Back to top button