कलेक्टर ने मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कलेक्टर ने मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिन मरीजों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उनका कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए हैं। आयुष्मान से कितने मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसकी भी जानकारी ली। कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करके बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कांटाबेल के देवली खुटापानी के किलमिलटेना से स्वास्थ्य और भोजन सुविधाएं की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, दवाई वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, दंत चिकित्सक कक्ष, एंटी रैबीज कक्ष सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण करके मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मनोरा जनपद सीईओ रघुनाथ राम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button