एक हफ्ते में दूसरी बार बड़ा प्रवेश उत्सव, 421लोगों ने थामा भाजपा का दामन  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

एक हफ्ते में दूसरी बार बड़ा प्रवेश उत्सव, 421लोगों ने थामा भाजपा का दामन 

रायपुर(realtimes) भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 421  विशिष्ट लोगों ने पार्टी प्रवेश किया। वैश्य समाज के 44 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। आदिवासी व अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा को अपनाया। इनमें आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की दमदार हस्तियां भी शामिल हैं। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाव बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, गोंडवाना समाज कांकेर  क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मण्डावी,  गोंडवाना समाज  धनेलीकन्हार  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, सेवानिवृत्त एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल भी शामिल हैं। वैश्य समाज की समाजसेवी  छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य राष्ट्रीय महासभा वैवाहिक कार्यक्रम अध्यक्ष बरखा सूरज गुप्ता व उनके साथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुप्ता भी शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुए भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,वरिष्ठ नेता महावीर राठौर, कांकेर जिला प्रभारी यशवंत जैन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत साव   

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत मिल गया है। प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की विदाई का मुहूर्त निकल गया है। जनता कांग्रेसी कुशासन और भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त है और भाजपा पर भरोसा कर रही है। श्री साव ने कहा कि प्रदेश का जनमानस कांग्रेस से हताश, निराश और परेशान है। भाजपा की रीति-नीति, कार्यक्रमों और विचारधारा से प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों व सुशासन ने गहराई से विश्वास कायम किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने वादाखिलाफी, घोटाले और भयंकर भ्रष्टाचार करके जनता को निराश किया है। प्रदेश में असुरक्षा और अविश्वास का माहौल है। अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

ऐतिहासिक दिनः रमन 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नव प्रवेशी भाजपा सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा के लिए  ऐतिहासिक दिन है। गोंडवाना समाज के प्रमुख लोग भाजपा में आए हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को बनाया।बस्तर में परिवर्तन का नेतृत्व करने वाले आप सब मेरे सामने बैठे हैं। भाजपा ने बस्तर से अंधेरा दूर करने का काम किया है।तेंदूपता के लिए नीति बनाने का काम, सड़क बनाने का काम, बस्तर को एजुकेशन हब बनाने का काम भाजपा ने किया। भूपेश बघेल की सरकार ने बस्तर का केवल शोषण किया है। कांग्रेस सरकार केवल घोटाले कर रही है।भाजपा प्रवेश के अवसर पर गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री रहे विकेश हिचामी ने कहा कि कांग्रेस ने आदवासियों को केवल ठगा है। भाजपा ने आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया। भाजपा ही सबका विकास करती है।

Related Articles

Back to top button