उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दिया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दिया

 नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया और कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।” धनखड़ (74) ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला था।

Related Articles

Back to top button