मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

उत्तराखंड में कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में फर्जी निकली खबर, एक गिरफ्तार

फर्जी सूचना देने के लिए गिरफ्तार कांवड़िये रिंकू ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उनको सबक सिखाने के लिए ही उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी थी।

फोटोः IANS
user

Engagement: 0

उत्तराखंड में एक कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से पुलिस, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरिद्वार पहुंची थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने आनन-फानन में यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन में छानबीन की, लेकिन बम कहीं नहीं मिला। जांच में सामने आया कि सूचना फर्जी थी। जांच में पता चला कि कांवड़ियों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद गाजियाबाद निवासी रिंकू वर्मा ने कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड में कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में फर्जी निकली खबर, एक गिरफ्तार

फोटोः IANS

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार पहुंची थी। ट्रेन के पहुंचते ही किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं। आपस में ट्रेन में बम लगाने की बातचीत कर रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट जारी किया गया। आनन-फानन में जीआरपी एसएसपी ददन पाल सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष आरपीएफ, बम निरोधक दस्ते और दमकल वाहनों के साथ स्टेशन पहुंच गए।

उत्तराखंड में कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में फर्जी निकली खबर, एक गिरफ्तार

फोटोः IANS

इससे पहले जीआरपी ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन खाली करवा दिया। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। ट्रेन से उतरे कई यात्रियों से पूछताछ की गई। रेलवे स्टेशन परिसर से ही रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को दबोच लिया गया। रिंकू नशे में था और वह कांवड़ लेने हरिद्वार आया था।

उत्तराखंड में कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में फर्जी निकली खबर, एक गिरफ्तार

फोटोः IANS

पूछताछ में रिंकू ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उनको सबक सिखाने के लिए ही उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी। एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी होते ही मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब के नशे में था। जिसका देर रात में मेडिकल कराया गया।


Related Articles

Back to top button