उत्तर प्रदेश : ‘आप’ नेता संजय सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जमानत मंजूर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

उत्तर प्रदेश : ‘आप’ नेता संजय सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जमानत मंजूर

सुलतानपुर: 11 जुलाई (ए)। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 में जिला पंचायत चुनाव के दौरान आचार संहिता व महामारी अधिनियम से जुड़े मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में आत्मसर्मपण किया।

विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने संजय सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए ‘आप’ नेता को जमानत व मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button