national
ईडी के दलों पर हुए हमले को लेकर गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी

नयी दिल्ली,नौ जनवरी (ए)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच जनवरी को राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दलों पर हुए हमलों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक संचार में पश्चिम बंगाल सरकार से उन परिस्थितियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है, जिनके कारण हमले हुए और ईडी अधिकारी घायल हो गए।



