business
आशीष चौहान बने एनएसई के प्रमुख

नयी दिल्ली (एजेंसी) : बीएसई के एमडी एवं सीईओ के पद से मुक्त होने के अगले ही दिन आशीष कुमार चौहान ने मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख का पदभार संभाल लिया। उन्होंने विक्रम लिमये की जगह ली है जिनका पांच साल का कार्यकाल गत 15 जुलाई को पूरा हुआ है। चौहान एनएसई की संस्थापक टीम का हिस्सा रहे हंै।



