State
आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने जारी किया ये निर्देश

रायपुर(realtimes) आरक्षण मामले को लेकर राज्य सरकार के समान्य प्रशासन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के हवाले सभी विभागों के लिए निर्देश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि सभी नियुक्तियों एवं चयन प्रक्रियाओं में यह विशेष रूप से उल्लेखित किया जाए कि यह सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश के अध्यधीन होगी।




