मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

आज से खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच, जानिए किससे भिड़ेगी कौन सी टीम

 नई दिल्ली 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के नॉकआउट मैचों की शुरुआत आज यानी 31 जनवरी से हो रही है। मंगलवार से खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैचों में रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि अब टूर्नामेंट में 8 ही टीमें बची हैं, जिनके पास इस साल का खिताब जीतने का मौका है। देश के चार अलग-अलग शहरों में आज से क्वार्टर फाइनल मैचों की शुरुआत हो रही है, जिनमें से कुछ मैच लाइव देखे जा सकते हैं। 

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बंगाल और झारखंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच सौराष्ट्र और पंजाब के बीच राजकोट में आयोजित होगा। तीसरे मैच में कर्नाटक की टीम का सामना उत्तराखंड से होगा। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, चौथा मैच मध्य प्रदेश और आंध्रा के बीच इंदौर में होगा। 

आपको बता दें, रणजी ट्रॉफी 2023 के क्वार्टर फाइनल मैचों की टाइमिंग सुबह 9 बजे और साढ़े 9 बजे है। तीन मैच सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होंगे, जबकि एक मैच 9 बजे से खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता में आयोजित होगा। वहीं, अन्य मैचों की टाइमिंग सुबह साढ़े 9 बजे की है। इन चारों मुकाबलों को जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। पहली पारी की बढ़त के आधार पर भी सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। 
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत में लंबे समय से खेले जा रहे इस मल्टी डेज फॉर्मेट टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच 5 दिवसीय होते हैं, जबकि लीग स्टेज में चार दिन ही मैच को खत्म करने के लिए मिलते हैं। कुछ खिलाड़ियों के पास छाप छोड़ने का मौका है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मैचों के लिए अभी टीम नहीं चुनी है। 
 

Related Articles

Back to top button