मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

अमेरिकी रक्षा मंत्री को मिला ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर, दिल्ली में राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कल अपने दो दिवसीय दौरे के लिए चार जून को भारत पहुंचे। यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है।भारत पहुंचकर लॉयड ऑस्टिन मे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में मुलाकात की। राजनाथ सिंह की उपस्थिति में तीनों सेनाओं ने ऑस्टिन को दिल्ली में ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्री ने द्विपक्षीय मीटिंग के लिए चले गए।

कॉन्फेरेंस हॉल में राजनाथ सिंह ने लॉयड ऑस्टिन का हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और फिर दोनों एक-दूसरे से गले भी मिले। द्विपक्षीय बैठक के बाद राजनाथ सिंह और लॉयड ऑस्टिन दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर से बाहर निकले। उन्होंने अपने समपक्ष अमेरिकी रक्षा मंत्री को गाड़ी में बैठाया और हाथ जोड़कर उन्हें अलविदा कहा। ऑस्टिन के जाने के बाद राजनाथ सिंह भी अपनी गाड़ी में बैठकर वापस चले गए।

इससे पहले ऑस्टिन 2021 में भारत दौरे पर आए थे। ऑस्टिन इस साल भारत आने वाले चौथे अमेरिकी कैबिनेट स्तर के सचिव होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने फरवरी और मार्च में भारत का दौरा किया था।

Related Articles

Back to top button