मुख्यमंत्री केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मुख्यमंत्री केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा

नयी दिल्ली: 10 मई (ए) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिये जाने के कुछ ही घंटों बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।केजरीवाल के स्वागत के लिए उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता और नेता जेल परिसर के बाहर एकत्र थे।

उच्चतम न्यायालय ने केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उन्हें धनशोधन के एक मामले में एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी।

केजरीवाल अपने काफिले के साथ तिहाड़ जेल से बाहर निकले। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटी हर्षिता और ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक भी थे।

कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा।

लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण के लिए एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

Related Articles

Back to top button