Year Ender 2022: कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर कांग्रेसी अध्यक्ष, खड़गे को मिला पद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Year Ender 2022: कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर कांग्रेसी अध्यक्ष, खड़गे को मिला पद

इंटरनेट डेस्क। साल 2022 जा रहा है और उसके साथ ही वर्ष 2023 की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में साल 2022 में राजनिती क्षेत्र में क्या उठापटक रही क्या बदलाव आए उसकों देखने की कोशिश करते है और क्या उस बदलाव का असर रहने वाला है उस पर भी नजर डालते है।


वैसे कांग्रेस पर परिवारवाद का ठप्पा तो बहुत पहले से था लेकिन भाजपा सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही यह ठप्पा और गहरा होता चला गया। ऐसे में कई वर्षों से कांग्रेस में अध्यक्ष बदलने की मांग जोर पकड़ने लगी और साल 2022 में यह बदलाव देखने को भी मिला।

इस साल हुए चुनावों में कांग्रेस को गैर कांग्रेसी अध्यक्ष मिला यानी के गांधी परिवार के बाहर का व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस को तकरीबन 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को हराया। खरगे को इन चुनावों में 7,897 वोट मिले।

 

Related Articles

Back to top button