मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Exit poll: गुुजरात में एक बार फिर भाजपा तो हिमाचल में कांग्रेस की बन सकती है सरकार

इंटरनेट डेस्क। गुजरात में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गए है और उसके साथ ही अब आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम आने है। लेकिन चुनाव परिणाम से पहले जारी हुए एग्जिट पोल में एक बार फिर गुजरात में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है। ऐसे में अब गुजरात में पिछले 27 वर्षों से चला आ रहा मोदी फेक्टर बरकरार रहने के आसार है।

इधर हिमाचल में अबकी बार भाजपा और कंाग्रेस के बीच मामला बराबरी का सा हैै। अब यहां किस के पक्ष में गेंद जाती है वो आठ दिसंबर को ही पता चल पाएगा। अगल अलग न्यूज चैनले और एजेसिंयों की और से कराए गए सर्वे में भाजपा एक बार फिर से सरकार बना रही है।

अगर एग्जिट पोल की तरह ही नतीजे आते हैं, तो बीजेपी 7वीं बार गुजरात में आसानी से सरकार बना कसती है। एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है। हिमाचल में बीजेपी को 24-34 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button