Bharat Jodo Yatra : प्रियंका ने राहुल के साथ लगातार दूसरे दिन की कदमताल, ओंकारेश्वर की ओर बढ़ा कारवां - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra : प्रियंका ने राहुल के साथ लगातार दूसरे दिन की कदमताल, ओंकारेश्वर की ओर बढ़ा कारवां

खेरदा (मध्यप्रदेश) : कांग्रेसके उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं अपने भाई राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा में अपने पति और बेटे के साथ लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को शामिल हुईं मध्यप्रदेश में इस यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने खरगोन जिले के खेरदा से पैदल चलना प्रारंभ किया।

यात्रा में प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाद्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए। मध्यप्रदेश कांग्रेससमिति के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा शुक्रवार शाम भगवान शिव के ओंकारेश्वर ज्योतिîलग पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेसके पूर्व अध्यक्ष ओंकारेश्वर में ज्योतिîलग के दर्शन और नर्मदा नदी की आरती करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्यप्रदेश में यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से दाखिल हुई थी। यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। इस कृषि प्रधान अंचल में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है।

Related Articles

Back to top button