WPL 2026 का मुकाबला आज, आरसीबी और डीसी रहेंगे आमने-सामने, कौन बनेगा आज का विजेता - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

WPL 2026 का मुकाबला आज, आरसीबी और डीसी रहेंगे आमने-सामने, कौन बनेगा आज का विजेता

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी भिड़ंत वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में होगी, जहां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।

दिल्ली कैपिटल्स का एक अनोखा लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रिकॉर्ड रहा है। टीम अब तक हर WPL सीजन के फाइनल में पहुंची है, लेकिन ट्रॉफी उठाने का सपना अब तक अधूरा ही रहा है। दूसरी ओर, RCB इतिहास में दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है और एक बार खिताब जीत चुकी है।

अब तक किसने कितनी बार जीता WPL खिताब?

वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस रही है। MI ने 2023 और 2025 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2024 सीजन में पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रचा था।

दिल्ली कैपिटल्स को 2023 से 2025 तक हर बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और अब टीम चौथी बार चैंपियन बनने की कोशिश में है।

  • WPL 2023:मुंबई इंडियंस
  • WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  • WPL 2025: मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स: फाइनल की महारथी, लेकिन किस्मत की मारी

दिल्ली कैपिटल्स को अब तक WPL की सबसे बदकिस्मत टीम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 2023 में मुंबई इंडियंस, 2024 में RCB और 2025 में एक बार फिर MI ने दिल्ली का खिताब जीतने का सपना तोड़ा।

WPL 2026 में जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली ने एक बार फिर फाइनल तक का सफर तय किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार दिल्ली का इंतज़ार खत्म होगा या RCB एक और बार चैंपियन बनेगी।

Related Articles

Back to top button