world skill day 2025 Cm Yogi inaugurated skill fair in Lucknow

विश्व युवा कौशल दिवस 2025 के अवसर पर आज यानी 15 जून 2025 को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल मेला का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भव्य कौशल मेले (Skill Mela 2025) का शुभारंभ किया। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा, एवं वस्त्रोद्योग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे हैं।
AI नवाचार और तकनीकी स्टार्टअप्स को मेलगा बढ़ावा
यह आयोजन प्रदेश के 75 जिलों से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों में AI नवाचार से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे कौशल प्रशिक्षण में स्मार्ट प्रौद्योगिकी को बढ़ावा और प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
UP Government और MNNIT प्रयागराज के बीच MoU
कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धि रही मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), प्रयागराज और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच हुआ एमओयू, जिसका उद्देश्य युवाओं को तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यक्रम में किया गया सम्मानित
इस मौके पर 262 राजकीय आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए टाटा के सुशील कुमार समेत कई ट्रेनिंग पार्टनर को भी सम्मानित किया गया।
स्केल को स्किल में है बदलना है: सीएम योगी
इस मौके पर सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्य और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है। हमारे पास स्केल है, लेकिन उसे स्किल में बदलने के लिए ये सभी प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश सरकार दो करोड़ युवाओं को सक्षम बनाने के लिए स्मार्ट फोन और टैबलेट उपलब्ध करा रही है।
यूपी ही नहीं देश, दुनिया में कौशल युक्त मैन पॉवर की जरूरत है। आप हर क्षेत्र में ए-टू-जेड की जानकारी लें। तकनीकी की जानकारी लें। बाजार की मांग के अनुरूप स्किल्ड हों। कोई भी ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।
युवाओं को प्रदेश, देश में ही रोजगार के लिए करना है तैयार: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि यूपी ही नहीं देश, दुनिया में कौशल युक्त मैन पॉवर की जरूरत है। आप हर क्षेत्र में ए-टू-जेड की जानकारी लें। तकनीकी की जानकारी लें। बाजार की मांग के अनुरूप स्किल्ड हों। कोई भी ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री, बाजार के अनुरूप मांग को पूरी नहीं कर पा रही है।
NEP-2020 के तहत हर छात्र को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास का कोर्स करना अनिवार्य किया गया है। माध्यमिक में भी युवाओं को ट्रेंड कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले हमें अपने युवाओं को प्रदेश, देश में ही रोजगार के लिए तैयार करना है। इसके बाद भी अगर वह बाहर जाना चाहते हैं तो आईटीआई, कौशल विकास केंद्र में उन्हें भाषा की ट्रेनिंग दी जाए। ताकि, जर्मनी, जापान जैसे देशों में उनको सेवायोजित करने में कोई दिक्कत न हो।



