business
Vodafone Idea को प्रवर्तक समूह से 2,000 करोड़ रुपये के समर्थन का मिला भरोसा

नई दिल्ली: कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया को प्रवर्तक समूह की एक इकाई से 2,000 करोड़ रुपये तक के वित्तीय समर्थन का भरोसा मिला है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि 30 जून, 2023 तक उसका कुल कर्ज 2.11 लाख करोड़ रुपये था। वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘प्रवर्तक समूह की एक इकाई ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी को अपने आसन्न भुगतान दायित्वों को पूरा करने के लिए किसी भी धन की जरूरत होने पर वह 2,000 करोड़ रुपये तक की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वित्तीय सहायता देगी। वोडाफोन आइडिया का एकीकृत शुद्ध घाटा 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढक़र 7,840 करोड़ रुपये हो गया है।



