Commonwealth Games : बत्रा-साथियान, शरत-श्रीजा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Commonwealth Games : बत्रा-साथियान, शरत-श्रीजा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

बर्मिंघम : भारत की मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानशेखरन तथा अचंता शरत कमल और अकुजा श्रीजा की जोड़ियों ने अपने अपने मैच जीतकर शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बत्रा और साथियान की जोड़ी ने नाइजीरियाई ओलाजाइड ओमोटायो और अजोक ओजोमु को 11-7, 11-6, 11-7 से हराया।

पहले क्वार्टर फाइनल में दोनों का सामना मलेशिया के जावेन चोंग और करेन लिन से होगा। वहीं शरत और अकुला की जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करके मलेशिया के लियोन ची फेंग और हो यिग को 5-11, 11-2, 11-6, 11-5 से पराजित किया। शरत और अकुला दूसरे क्वार्टर फाइनल में लियाम पिचफोर्ड और टिन-टिन हो की स्थानीय जोड़ी का सामना करेंगे।

Related Articles

Back to top button