
सीएम और सैलजा ने किया पलटवार
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सियासी हल्कों में जैसी अटकले लग रही थी,ठीक वैसा ही हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने कांग्रेस विधायकों,नेताओं के घरों पर छापेमारी की है। सोमवार की सुबह राज्य में कैबिनेट की मीटिंग की तैयारी चल रही थी, इसे छोड़कर सरकारको ईडी के जवाब में उतरना पड़ा। कांग्रेस ने छापे की कार्रवाई को अधिवेशन से जोड़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी सैलजा ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस कर पलटवार किया है और ये भी कहा है कि कार्रवाई से कांग्रेस नहीं डरेगी।( देखें वीडियो)



