Utility News: RBI ने दिया इस बैंक को झटका, सुबह सुबह ही लगाई सभी तरह की लेन देन पर रोक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: RBI ने दिया इस बैंक को झटका, सुबह सुबह ही लगाई सभी तरह की लेन देन पर रोक

इंटरनेट डेस्क। आरबीआई ने सुबह सुबह एक बैंक पर सभी तरह की लेन देन पर रोक लगा दी। इस बारे में जैसे ही लोगों और बैंक कर्मचारियों को पता लगा तो सब हक्के बक्के रह गए। जी हा जानकारी सामने आई है की देश के केंद्रीय बैंक ने एसबीएम बैंक इंडिया लिमिटेड के लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत लेनदेन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

जानकारी के अनुसार रिज़र्व बैंक के अगले आदेश तक ये रोक लागू रहेगी। खबरों की माने तो आरबीआई ने कहा कि ये रोक इस कारण लगाई गई है, क्योंकि बैंक में कुछ वित्तीय चिंताएं देखने को मिली है। रिजर्व बैंक ने अपने एक पत्र में जानकारी दी है।

खबरों अनुसार आरबीआई ने कहा कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, एसबीएम बैंक इंडिया लिमिटेड को तत्काल प्रभाव से सभी लेनदेन बंद करने का निर्देश दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button