मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : प्रधानमंत्री मोदी

नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : प्रधानमंत्री मोदी

 नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि इस बार महिला दिवस पर उनके सोशल अकाउंट की कमान महिलाएं संभालेंगी। आज रविवार ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड को संबोधित करते हए उन्होंने देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाली महिलाओं को भी याद किया।

महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा

पीएम मोदी ने महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, “हंसा मेहता जी ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण से लेकर उसके लिए बलिदान देने वाली देश भर की महिलाओं के योगदान को सामने रखा था। उनका मानना था कि हमारे तिरंगे में केसरिया रंग से भी ये भावना उजागर होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया था कि हमारी नारी शक्ति भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगी – आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाओं का योगदान कितना व्यापक है।”

पीएम मोदी देश की कुछ इंस्पायरिंग वीमेन को, एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स सौंपेगें

इसके बाद पीएम ने अनूठी पहल का खुलासा किया। पीएम मोदी ने कहा, “इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स को देश की कुछ इंस्पायरिंग वीमेन को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी वीमेन जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशन किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियाँ और उनकी उपलब्धियों की बात होगी। यदि आप चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो नमो एप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से, इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से, पूरी दुनिया तक, अपनी बात पहुंचाएँ, तो आइए, इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।”

Related Articles

Back to top button