Utility News: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसे निवेश कर आप भी सुरक्षित कर सकते है बेटी का भविष्य - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसे निवेश कर आप भी सुरक्षित कर सकते है बेटी का भविष्य

इंटरनेट डेस्क। आपके घर में भी बेटी है और आप उसका भविष्य भी सुरक्षित करना चाहते है तो आपकों कुछ ना कुछ पैसें जोड़ने की जरूरत जरूर पड़ती होगी। लेकिन अगर आप कुछ कुछ पैसे भी जमा कर पोस्ट ऑफिस में बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि स्कीम में निवेश करते है तो यह आपके लिए और आपकी बेटी के लिए बहुत अच्छा है।

जानकारी के अनुसार सुकन्या समृद्धि खाता डाकघर या बैंकों की निर्दिष्ट शाखाओं में बेटी के नाम पर 10 वर्ष की आयु तक ही खोला जाता है। आपके बता दें की इस साल चालू वित्त वर्ष के लिए, सुकन्या समृद्धि खाता 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते है।

इतना ही नहीं इसमें आपकों एक फायदा यह भी है की आप 1961 के आयकर अधिनियम की धारा 80सी के अनुसार टेक्स में भी बचत कर सकते है। इसके अलावा आपकी बेटी जब 18 वर्ष की हो जाए तो आप शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत पैसा निकाल भी सकते है।

Related Articles

Back to top button