स्मार्ट मीटर का टेंडर एक ने ही भरा, अब 31 जनवरी तक बढ़ाई तिथि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

स्मार्ट मीटर का टेंडर एक ने ही भरा, अब 31 जनवरी तक बढ़ाई तिथि

रायपुर. प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए किए गए टेंडर में मात्र एक ही निविदा भरे जाने के कारण टेंडर की तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। तीन हजार करोड़ से ज्यादा की योजना होने के कारण इसमें ज्यादा लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वैसे पॉवर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि करीब आधा दर्जन ने जानकारी ली है और तिथि बढ़ाने का आग्रह किया है, इसलिए तिथि बढ़ाई गई है।
केंद्र सरकार ने देश भर में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी राज्यों को कहा गया है। केंद्र सरकार से योजना को मिली मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने इसके लिए टेंडर किया है। पॉवर कंपनी ने पहले फीडरों में लगने वाले मीटरों का अलग से टेंडर किया था, इसके बाद उपभोक्ताओं के लिए 54 लाख मीटरों का टेंडर किया गया। केंद्र सरकार ने दोनों टेंडरों को एक ही करने के निर्देश मिलने के बाद दोनों टेंडरों को एक कर दिया गया है। इसकी वजह से पहले इसकी तिथि बढ़ाई गई। इसके बाद टेंडर में पहले भी किसी ने रुचि नहीं दिखाई तो इसकी तिथि को बढ़ाया गया। इसके बाद भी अब जाकर एक ही फर्म से निविदा भरी है, ऐसे में फिर से इसकी तिथि आगे बढ़ाई गई है। योजना बड़ी है और इसमें मीटर लगाने पर ही करीब तीन हजार करोड़ का खर्च होना है। ठेका लेने वाली फर्म को ही सारा खर्च करना है इसी के साथ दस साल तक पूरा मेंटेनेंस भी करना है। फर्म ही प्रीपेड मीटरों के लिए डिजिटल और रिचार्ज कूपनों से रिचार्ज करने का काम करेगी। फर्म ही पूरी वसूली भी करेगी।

Related Articles

Back to top button