Utility News: इस महीने की 31 तारीख तक पूरे करले आप भी ये काम, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: इस महीने की 31 तारीख तक पूरे करले आप भी ये काम, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान

इंटरनेट डेस्क। मार्च महीने की शुरूआत हो चुकी है और भारत में मार्च का महीना फाइनेंशियल इयर के हिसाब से बहुत इंर्पोटेंट होता है। ऐसे में आपके भी कई ऐसे काम होंगे जो आपकों मार्च के महीने में ही पूरे करने है। ऐसे में आप भी इन कामों को इस महीने के अंत तक पूरा कर ले नहीं तो आपकों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पैन-आधार कार्ड लिंक
अगर आपने अभी तक पैन और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है तो आपके पास अब बस 31 मार्च तक का ही समय बचा है। ऐसे में इस काम को आप सबसे पहले पूरा करले। अगर आप ये काम नहीं कर पाएंगे तो आपकों मोटा पैसा खर्च करना पड़ेगा और उसके बाद ही आप इसे लिंक करवा पाएंगे।

पीएम वय वंदना योजना
इसके अलावा अगर आपके परिवार का कोई भी वरिष्ठ नागरिक पीएम वय वंदना योजना में निवेश करना चाहते हैं तो 31 मार्च, 2023 तक की निवेश कर सकता है। इसका कारण यह है की इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है और इसकी आखिरी डेट 31 मार्च तक ही है।

Related Articles

Back to top button