मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Trinamool ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। घरेलू रसोई गैस के दाम में बुधवार को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई। मई महीने से एलपीजी की दरें तीसरी बार बढ़ाई गई हैं। तृणमूल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, '' 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।

नरेंद्र मोदी देश के लोगों पर एक बार फिर इस तरह से अपना प्यार बरसा रहे हैं। पार्टी ने कहा, '' मोदी जी के अमृत काल में दुख थमने का नाम नहीं ले रहा है और प्रधानमंत्री को इसकी कोई परवाह नहीं है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, कोलकाता में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 1029 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़कर अब 1,079 रुपये हो गई है।एलपीजी के दाम मई, 2022 से अबतक तीसरी बार और इस साल चौथी बार बढ़ाए गए हैं। सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गयी थी। इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी। 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम तीन रुपये बढ़ाए गए थे।

Related Articles

Back to top button