कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा,पिकअप वाहन खाई में गिरा,15 की मौत, 8 घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा,पिकअप वाहन खाई में गिरा,15 की मौत, 8 घायल

कवर्धा, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पिकअप वाहन के सोमवार को खाई में गिरने से 14 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब हुआ.

पुलिस ने बताया कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस ने बताया कि कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे और जब वे एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी बाहपानी गांव के करीब वाहन एक खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button