झीरम शहिद दिवस पर भूपेश ने छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने शपथ दिलाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

झीरम शहिद दिवस पर भूपेश ने छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने शपथ दिलाई

रायपुर(realtimes) झीरम घटना को आज 10 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने झीरम मेमोरियल पहुंचे। भूपेश बघेल ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात भी की। जनप्रतिनिधियों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। मुख्यमंत्री ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर प्रदेश को पुनः शांति का टापू बनाने शपथ दिलाई।

इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा- झीरम घाटी की घटना को घटित हुए दस बरस हो गये। हर साल हम लोग झीरम के शहीदों को नमन करते है। जब भी 25 मई आता है हम सब का दिल भर जाता है। जो बच गए उन्होंने घटना को अपनी आंखों से देखा। वे बताते थे कि घटना कितनी भयावह थी।

इस घटना में शहीद हुए नेताओं ने परिवर्तन की बात कही थी। जिसका शुभारंभ सरगुजा से हुआ था। हमारे नेता कहते थे कि किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना है। परिवर्तन का संकल्प लेने वाले हमारे सभी बड़े नेता हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने झीरम में अपनी शहादत दी है।

Related Articles

Back to top button