जस्टिस यशवंत वर्मा ने जांच पैनल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

जस्टिस यशवंत वर्मा ने जांच पैनल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने आंतरिक जांच पैनल की रिपोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में जस्टिस वर्मा ने आंतरिक जांच पैनल की रिपोर्ट को रद्द करने की मांग की है। 

याचिका में तत्कालीन चीफ संजीव खन्ना द्वारा संसद से उनके खिलाफ महाभियोग चलाने का आग्रह करने की सिफारिश को भी रद्द करने की मांग की गई है। जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से 14 मार्च, 2025 को नकदी मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया था। राष्ट्रपति ने जस्टिस वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया था।

 सुप्रीम कोर्ट ने 22 मार्च को इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया था। इस जांच कमेटी में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाई कोर्ट के जज जस्टिस अनु शिवरामन शामिल थे।

Related Articles

Back to top button