18 दिसंबर को त्रिपुरा के एक दिवसीय दौरे परप् रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य में 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

18 दिसंबर को त्रिपुरा के एक दिवसीय दौरे परप् रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य में 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को त्रिपुरा के एक दिवसीय दौरे पर राज्य में 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे और भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी करेंगे। एक सूत्र के मुताबिक, बैठक के दौरान चर्चा चुनावी रणनीति की योजना बनाने पर केंद्रित होगी। सूत्र ने कहा, वह भाजपा विधायकों से भी मिलेंगे। उनका भव्य स्वागत होगा।

प्रधानमंत्री अगरतला के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, साथ ही कुछ अन्य के लिए आधारशिला रखेंगे।

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2023 की शुरूआत में होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button