Twitter: 'भारत में ट्विटर को बंद करने की चेतावनी मिली', किसान आंदोलन से जुड़े जैक डोर्सी ने सरकार पर आरोप लगाए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Twitter: ‘भारत में ट्विटर को बंद करने की चेतावनी मिली’, किसान आंदोलन से जुड़े जैक डोर्सी ने सरकार पर आरोप लगाए

Twitter: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक महत्वपूर्ण आरोप लगाया है। उनके अनुसार, भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान सरकार ने कई ट्विटर अकाउंट्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं, जो आलोचना कर रहे थे। डोर्सी ने यह दावा किया है कि भारत सरकार ने उन पर दबाव बनाया और ट्विटर को भारत में प्रतिबंधित करने की भी धमकी दी गई।

जैक डोर्सी का बड़ा आरोप

बताया जा रहा है कि एक यूट्यूब चैनल ‘ब्रेकिंग पॉइंट्स’ ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी से एक इंटरव्यू लिया है। इस इंटरव्यू में उनसे कई सवाल पूछे गए हैं। इन सवालों में से एक सवाल यह था कि क्या कभी किसी सरकार ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी? इसके जवाब में डोर्सी ने बताया कि ऐसा कई बार हुआ है और डोर्सी ने भारत का उदाहरण दिया। डोर्सी ने कहा, ‘सरकार ने हमारे कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी करने की कोशिश की थी। साथ ही, नियमों का पालन न करने पर हमें ऑफिस बंद करने की भी धमकी दी गई। यह सब भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हुआ।’

डोर्सी ने इसी तरह तुर्की का भी उदाहरण दिया और बताया कि वहां भी सरकार की तरफ से ट्विटर को उनके देश में बंद करने की धमकी दी गई थी। डोर्सी ने कहा कि तुर्की में उनकी कंपनी ने सरकार के खिलाफ कई मुकदमों का सामना किया और उन्हें जीत भी हासिल हुई।

देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Related Articles

Back to top button