Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान, 11 मई को करेंगे रोड शो,जानें शेड्यूल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान, 11 मई को करेंगे रोड शो,जानें शेड्यूल

नई दिल्ली,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूर्वी और दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए आगामी 11 मई को रोड शो करेंगे. पार्टी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को राजधानी दिल्ली में मतदान होगा.मतों की गिनती 4 जून को की जाएगी.

दिल्ली में इन उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान के लिए भगवंत मान वोट मांगेंगे.पार्टी के एक नेता ने कहा,”मुख्यमंत्री मान दोनों लोकसभा क्षेत्रों में रोडशो करेंगे.”

दिल्ली में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही AAP

कांग्रेस और ‘आप’ के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत, कांग्रेस ने दिल्ली की 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं,जबकि आम आदमी पार्टी शेष 4 सीटों से चुनाव लड़ रही है. दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीट हैं.

Related Articles

Back to top button