Sensex की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,434.98 करोड़ रुपए घटा  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Sensex की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,434.98 करोड़ रुपए घटा 

नई दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 77,434.98 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान आईटीसी और एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.06 अंक या 0.78 प्रतिशत के नुकसान में रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक,हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।  वहीं इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल का मूल्यांकन बढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 26,192.05 करोड़ रुपए घटकर 5,83,732.19 करोड़ रुपए रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 22,747.89 करोड़ रुपए के नुकसान से 12,40,322.63 करोड़ रुपए पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 12,127.47 करोड़ रुपए  घटकर 4,47,298.52 करोड़ रुपए रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 5,818.43 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,10,076.74 करोड़ रुपए  और टीसीएस का 5,214.15 करोड़ रुपए टूटकर 12,27,739.80 करोड़ रुपए  रह गया। हिन्दुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में 4,417.23 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 6,07,369.34 करोड़ रुपए रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 917.76 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,96,495.74 करोड़ रुपए  पर आ गई।

इस रुख के उलट भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,643.3 करोड़ रुपए बढक़र 5,00,369.30 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 4,129.44 करोड़ रुपए का उछाल आया और यह 5,56,271.03 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 981.71 करोड़ रुपए बढक़र 5,49,800.72 करोड़ रुपए रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक,हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Related Articles

Back to top button