business
आरईसी पॉवर ने केपीएस 1 पारेषण परियोजना Megha Engineering को सौंपी

नई दिल्ली: बिजली क्षेत्र को वित्त मुहैया कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई आरईसी पॉवर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने ‘केपीएस1 ट्रांसमिशन लिमिटेड’ नाम की पारेषण परियोजना मेघा इंजीनियंरिग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स को सौंप दी है। एक बयान में कहा गया कि बिजली मंत्रालय की अंतर-राज्यीय पारेषण परियोजना के लिए मेघा इंजीनियंरिग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड सफल बोलीदाता थी और बोली प्रक्रिया की समन्वयक आरईसीपीडीसीएल थी। इसमें बताया गया कि आरईसीपीडीसीएल ने परियोजना के लिए बनाई गई विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) 20 अप्रैल 2023 को मेघा इंजीनियंरिग को सौंप दी। मेघा इंजीनियंरिग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. को शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये चुना गया था।



