State
12 बजे तक… बीजेपी 50 कांग्रेस 38 और एक-एक सीट पर जीजीपी और सीपीआई आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है। इलेक्शन कमीश्नर आफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ के पहले चरण की मतगणना के पहले चरण के गिनती की अधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए है।
इलेक्शन कमीश्नर आफ इंडिया द्वारा पहले चरण की वोट की गिनती में प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है। सीपीआई एम के मनीष कुंजाम कोंटा विधानसभा क्षेत्र से आबकारी मंत्री कवासी लखमा से आगे चल रहे हैं।
पाली तानाखार विधानसभा सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी, बीएसपी, जेसीसी, हमरराज पार्टी सहित निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता नहीं खुला है।



