Padampur Vis By-election : सुबह नौ बजे तक आठ प्रतिशत से अधिक मतदान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Padampur Vis By-election : सुबह नौ बजे तक आठ प्रतिशत से अधिक मतदान

भुवनेश्वर : ओडिशा के बारगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को पहले दो घंटे में आठ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह सात बजे 319 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलेगा। कई मतदान केंद्रों के बाहर सुबह-सुबह लंबी कतारें नजर आईं।

निवाãचन अधिकारी ने कहा, '' सभी 319 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुबह नौ बजे तक कम से कम 8.5 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने वोट डाला। ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस. के. लोहानी ने बताया कि चार मतदान केंद्रों पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन) में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद उन्हें बदला गया। लोहानी ने लोगों से बिना किसी डर के वोट डालने की अपील की है।

पदमपुर सीट पर 2.57 लाख से अधिक लोगों के पास मताधिकार है, जिनमें 12 लोग ट्रांसजेंडर समुदाय के हैं। धामनगर सीट पर बीजू जनता दल (बीजद) की हार के बाद नवीन पटनायक नीत इस पार्टी के लिए पदमपुर सीट पर चुनाव का महत्व और बढ़ गया है। अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए कम से कम 1,400 पुलिस कर्मियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की नौ टुकड़ियों को तैनात किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रवेश व निकास बिदुओं को सील कर दिया गया है, क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र को माओवादी प्रभावित क्षेत्र माना जाता है।

लोहानी ने बताया कि 79 मतदान केंद्रों की पहचान 'संवेदनशील (केंद्रों) के तौर पर की गई है और 120 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की 'वेबकास्टिंग (इंटरनेट के माध्यम से प्रसारण) की जा रही है, जबकि 66 केंद्रों पर मतदान सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हो रहा है। 15 मॉडल (आदर्श) मतदान केंद्र और छह गुलाबी केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां सुरक्षाकर्मी और अन्य अधिकारी महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को लाने-ले जाने की व्यवस्था की गई है। सीईओ ने कहा, '' कुछ स्थानों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के साथ-साथ 91 सूक्ष्म पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इस सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पदमपुर सीट 2009 तक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी लेकिन अब यह एक सामान्य सीट है। सीट पर बरिहा परिवार का कब्ज़ा रहा है जो बिझाल समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बिजय रंजन सिह बरिहा इस सीट से पांच बार विधायक रहे। अक्टूबर में रंजन सिह बरिहा के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

इससे पहले उनके पिता बिक्रमादित्य सिह बरिहा तीन बार विधायक रहे थे। इस बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिह बरिहा की बेटी बर्षा सिह बरिहा को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित को टिकट दिया है, जबकि क ांग्रेस ने सत्य भूषण साहू को उम्मीदवार बनाया है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button