बाजार में जवानों पर नक्सलियों का हमला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बाजार में जवानों पर नक्सलियों का हमला

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। ड्यूटी कर रहे दोनों जवानों पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने हमला किया है। हमले में दोनों जवान घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना बताया गया है। घायल जवानों का जगरगुंडा के अस्पताल में इलाज जारी है।हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button