गुजरात तट के पास कोस्ट गार्ड को बड़ी कामयाबी, ईरानी नाव से 425 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी; 5 लोग गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

गुजरात तट के पास कोस्ट गार्ड को बड़ी कामयाबी, ईरानी नाव से 425 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी; 5 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली

इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) ने गुजरात के कच्छ जिले में ओखा के पास गुजरात तट से एक ईरानी नाव को पकड़ा है। इस नाव में कथित तौर पर 425 करोड़ रुपये मूल्य की 61 किलोग्राम हेरोइन ले जाई जा रही थी। कोस्ट गार्ड ने नाव के चालक दल के 5 ईरानी सदस्यों को भी पकड़ा गया है।  

डिफेंस पीआरओ द्वारा सोमवार रात जारी एक बयान में कहा गया कि गुजरात आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा साझा की गई गुप्त सूचना के आधार पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने दो तेज गश्ती जहाजों आईसीजीएस मीरा बहन और आईसीजीएस अभीक को गश्त के लिए अरब सागर में तैनात किया है।

बयान में कहा गया कि रात के समय, एक नाव को ओखा तट से लगभग 340 किलोमीटर दूर भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से चलते हुए देखा गया। भारतीय गश्ती पोतों द्वारा चुनौती दिए जाने पर नाव ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद नाव का पीछा कर इसे पकड़ लिया गया।

इसमें कहा गया कि इस ईरानी नाव से 425 करोड़ रुपये की करीब 61 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है जिसका मूल्य करीब 425 करोड़ रुपये है। ईरानी नाव में सवार सभी पांच चालक दल के सदस्यों को आगे की जांच के लिए ओखा लाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button