उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, गर्भगृह में लगी आग, 13 पुजारी घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, गर्भगृह में लगी आग, 13 पुजारी घायल

भोपाल। उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती करते वक्त अचानक आग लग गई. हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में सभी मंदिर के पंडित पुजारी हैं. उज्जैन कलेक्टर ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं.

उज्जैन। सोमवार को होली के दिन विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया. भस्म आरती के दौरान अचानक गर्भगृह में आग लग गई. आगजनी में करीब 13 पुजारी झुलस गए हैं. आग का लाइव वीडियो सामने आया है. वही सभी घायलों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. इधर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिये हैं.

दीपक पर गिरा रंग, भड़की आग
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह महाकाल मंदिर में होली का त्योहार मनाया जा रहा था. सैंकड़ों की संख्या में लोग एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे. बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान आरती की थाली पर रंग गिरा और तभी अचानक आग लग गई, जिससे मंदिर में अफरा-तफरा का माहौल हो गया. आगजनी में गर्भगृह के अंदर मौजूद पुजारी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि, मंदिर में होली खेली जा रही थी. गर्भगृह में कपूर से भस्म आरती की जा रही थी. तभी कपूर की आग भडक गई. घटना में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है. जहां सभी की हालत स्थिर है. घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिये हैं, यह पता लगाया जाएगा कि गुलाल से आग लगी है या आग लगने का कुछ और कारण रहा है.

 

Related Articles

Back to top button